फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक ने दूषित पेयजल व्यवस्था को परखा

विज्ञापन
-फोटो 51 : सांखोल जलघर का जायजा लेने पहुंचे विधायक राजेश जून को पौधा भेंट करते ग्रामीण। विज्ञप्
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून ने रविवार को गांव सांखोल के जलघर का दौरा कर दूषित पेयजल व्यवस्था को परखा। ग्रामीणों ने उन्हें गांव में लंबे समय से चली आ रही दूषित पेयजल की समस्या से अवगत कराया था। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि पेयजल की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। साथ ही उन्होंने गांव के जलघर में मौजूदा वाटर स्टोरेज टैंक के साथ एक अतिरिक्त नया स्टोरेज टैंक बनाने की मांग भी रखी ताकि गांव में नियमित व स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दूषित पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई करेंगे। गांव में नया स्टोरेज वाटर टैंक बनाने के प्रस्ताव पर भी व्यापक चर्चा कर जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
विधायक ने स्पष्ट किया कि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और सांखोल गांव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसे जल्द दूर किया जाएगा। इस मौके पर संजय, मनीष चाहर, महेंद्र नंंबरदार, जयचंद्र, दिनेश पंचायत मेंबर, सतीश कल्सन, जयभगवान, सुनील, अजय, संदीप, प्रेम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें