-फोटो 58 : जाखौदा में लगे शिविर में स्वास्थ्य जांच कराते लोग। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। गांव जाखौदा में नीमवाला बस स्टैंड के पास निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के प्रतिनिधि रमेश राठी ने किया। शिविर में डॉ. संजय नरवाल, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. अजय, डॉ. रविंद्र और डॉ. अमित ने 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें से 100 लोगों को विभिन्न बीमारियों की पहचान के बाद ब्लड टेस्ट व अन्य जांच के लिए संस्तुति दी गई। निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इस अवसर पर गांव के सरपंच राजवीर उर्फ राजू, पार्षद प्रतिनिधि विजय दलाल, ईश्वर सिंह, रामफल, कपूर सिंह, सुरेश, मटरू, अजीत, करण सिंह आदि मौजूद रहे।