फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक ने देवरखाना, दरियापुर सहित कई गांवों में की जनसभा, बोले

Fri, 19 Jan 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। विधायक कुलदीप वत्स ने हलके के गांव बाढ़सा, दरियापुर, लगरपुर और लोहट सहित गांवों का दौरा करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने बादली हलके के साथ सौतेला व्यवहार किया है। बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं, सड़कों के निर्माण के लिए लोगों को धरना और प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

28 जनवरी को माछरौली गांव में होने वाली जन आक्रोश रैली का न्यौता देते हुए विधायक ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान रैली को संबोधित करेंगे। रैली में लोगों की भीड़ कांग्रेस की असली ताकत दिखाएगी। विधायक वत्स ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर चेतानंद बाढ़सा, मोटा कोच, जिला पार्षद अंकुर गुभाना और सतीश पेलपा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सतीश पेलपा ने बताया कि 20 जनवरी को विधायक कुलदीप वत्स माजरी गांव से दौरे की शुरूआत करेंगे। इसके बाद गुभाना, गंगड़वा, लुकसर, जरदकपुर, देशलपुर, शाहपुर और बुपनियां गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें