फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में होगी हरियाणा की सबसे बड़ी रैली : जून

Fri, 19 Jan 2024 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
मुकुंदपुर गांव में लोगों को रैली का न्यौता देते आप नेता नवीन जून।
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के वाइस प्रेसीडेंट नवीन जून ने शुक्रवार को गांव मुकुंदपुर और खैरपुर में 28 जनवरी को जींद में होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली का न्यौता दिया।
नवीन जून मुकुंदपुर गांव के अध्यक्ष राकेश छिकारा और खैरपुर गांव के अध्यक्ष विकास के साथ गांव के लोगों से मिलकर जींद में बदलाव रैली में पहुंचने के लिए कहा। आप नेता नवीन जून ने बताया 28 जनवरी को जींद में बदलाव रैली हो रही है। जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। ये रैली हरियाणा की अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। इस रैली में हरियाणा के सभी गांव और शहर के सभी वार्ड से लोग पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर 1 राज्य बना दिया है। सरकार बदलती रही, लेकिन बहादुरगढ़ की व्यवस्था कभी नही बदली। 28 को होने वाली रैली का मकसद हरियाणा में सत्ता के साथ-साथ व्यवस्था को बदलना है। आप नेता नवीन जून ने कहा कि हरियाणा में 25 लाख युवा बेरोजगार हैं। बीजेपी सरकार ना तो नौकरियां निकाल रही है और ना उनके बारे में सोच रही है। वर्ष 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही पहली कलम से 25 लाख नौकरियां निकाली जाएगी और हरियाणा को नंबर 1 राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी का लक्ष्य जींद रैली में हरियाणा के हर गांव और शहर के हर वार्ड से कम से कम 10 लोगों को लेकर जाने का है जिससे हरियाणा के हर घर तक आम आदमी पार्टी की नीतियां पहुंच सके। इस मौके पर महिला प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल मान, विकास, राकेश छिकारा, रितेश, अनूप, रोशन, रोहित, मनोज, अभिषेक व पंजाब से बहदुरगढ़ हल्के के ऑब्जर्व साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें