फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलदार की मौत मामले में विधायक और जजपा नेता आमने सामने, बवाल के बाद शव ले गए परिजन

विज्ञापन
परिजनों को अपनी तरफ से सहायता राशि भेंट करते विधायक। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बेलदार की मौत के चौथे दिन सोमवार को भी नागरिक अस्पताल में परिजनों का धरना जारी रहा। हालांकि अधिकारियों के आश्वासन पर दोपहर को परिजनों ने शव तो ले लिया लेकिन इससे पहले अस्पताल परिसर में खूब बवाल मचा। पहले तो परिजन नहरी विभाग के एक्सईएन के ऊपर बिफर गए, इसके बाद विधायक नरेश कौशिक और जजपा नेता के बीच बहस हो गई।
विज्ञापन

दरअसल, गांव नीलोठी का निवासी भीम सिंह नहरी विभाग में बेलदार था। 26 जुलाई को ड्यूटी के दौरान गांव मांडोठी में उस पर मधुमक्ख्यिों के झुंड ने हमला कर दिया था। इस वजह से उसकी मौत हो गई थी। इस मामले ने तब तूल जब पकड़ लिया जब मौत के 20 घंटे बाद भी कोई अधिकारी अस्पताल में नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया और कर्मचारियों के साथ मिलकर अस्पताल परिसर में धरना दे दिया। यहां के कुछ राजनीतिक लोगों ने धरने को समर्थन दिया। नहरी विभाग के अधिकारी कई बार परिजनों को समझाने के लिए आए लेकिन परिजन नहीं मानें। दस लाख रुपये व नौकरी की मांग को लेकर अड़े रहे। सोमवार को धरनास्थल पर कई जिलों के कर्मचारी संगठनों से जुड़े नेता भी पीड़ित परिवार की मदद व न्याय दिलाने के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचे।
जननायक जनता पार्टी के नेता संजय दलाल, नरेश जून, पार्षद प्रवीण राठी के अलावा कई अन्य नेता भी पहुंचे और कहा कि जब तक पीड़ित परिवार की मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक वे धरने से नहीं हटेंगे। सोमवार को नागरिक अस्पताल में भूमि पूजन का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो, इसलिए अस्पताल परिसर में सिटी थाना प्रभारी रवि कुमार की अगुवाई में काफी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन

विधायक-जजपा नेता के बीच हुई बहस : सिंचाई विभाग के एक्सईएन परमजीत सिहाग के साथ दोपहर में परिजनों की मीटिंग हुई लेकिन सहमति नहीं बनी। इसी दौरान विधायक नरेश कौशिक भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने यहां परिजनों को एक लाख रुपये दिए और कहा कि विभाग के नियमानुसार जो भी मदद होगी वह पीड़ित परिवार को जरूर मिलेगी। इस दौरान धरने पर बैठे जजपा नेता संजय दलाल व विधायक के बीच भी बहस हो गई। दलाल ने विधायक पर राजनीति करने का आरोप लगाया तो विधायक ने भी यही आरोप दलाल पर लगाए। इसके बाद विधायक चले गए।
..तो हो गया समझौता : दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नहरी विभाग के एक्सईएन परमजीत फिर से धरने पर पहुंचे। इस दौरान एसडीएम बहादुरगढ़, डीएसपी व सभी थानों के एसएचओ मौजूद थे। विभाग के अधिकारियों ने परिजनों से कहा कि मृतक के लड़के को नौकरी दे दी जाएगी। पॉलिसी के तहत तीन लाख का फंड भी दे दिया जाएगा। इसके अलाव वे सैलरी का दस प्रतिशत हिस्सा भी देंगे और जितना हो सका पीड़ित परिवार की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। अधिकारियों के इस आश्वासन पर आखिरकार परिजन मान गए और धरना खत्म कर दिया। इसके बाद शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें