फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक से लापता महिला का शव झज्जर में मिला, जेएलएन नहर में मिली लाश, छह दिन से ढूंढ रहा था परिवार

Sun, 20 Oct 2024 04:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

हरियाणा के रोहतक से छह दिन पहले लापता हुई महिला का शव झज्जर में मिला है। महिला की लाश जेएलएन नहर में मिली है। परिवार ने रोहतक में महिला के गुम होने की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
मृतक महिला के परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर में रोहतक से लापता हुई महिला का शव मिला है। महिला का शव झज्जर के मातनहेल के मुंदसा से जाने वाली जेएलएन नहर में शनिवार रात को बरामद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में सिविल अस्पताल झज्जर के शव गृह में रखवा दिया। शव क्षत-विक्षिप्त हालत में होने के कारण उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। शव की पहचान रोहतक के सेक्टर-2 निवासी 54 वर्षीय सुशीला के रूप में हुई है। इसके बाद महिला के परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद महिला के परिवार वालों ने महिला की पहचान की। 
विज्ञापन


महिला के पति राममेहर ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और वह 14 अक्तूबर को घर से गायब हुई थी। इसके बाद आसपास और रिश्तेदारी में पता करने के बाद भी पता नहीं चलने पर रोहतक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई में भेज दिया है।

मातनहेल चौकी से आए जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मुंदसा में देर रात को नहर में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। महिला की पहचान रोहतक सेक्टर दो निवासी सुशीला के रूप में हुई है। परिवार वालों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। रोहतक पीजीआई में महिला का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


लोहारू फीडर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 
इधर, थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव दुबलधन के पास से गुजरने वाली लोहारू फीडर नहर में एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिला है। ग्रामीणों ने नहर में शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और अज्ञात व्यक्ति के शव को नहर से निकलवाकर पहचान व पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।  

पहचान के लिए पुलिस कर रही पूछताछ
जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दुबलधन गांव के पास से गुजरने वाली नहर में करीब 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें