फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्रा का शव माइनर के पास झुंडों में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। दुजाना थाना क्षेत्र के एक गांव में बहराना माइनर के पास झुंडों में एक नाबालिग छात्रा का शव मिला। शव का पेट से ऊपर का हिस्सा नोंचा हुआ था। शव की पहचान पैंट और जूतों से हुई। शव की शनाख्त एक गांव की नाबालिग छात्रा के रूप में हुई है। सूचना मिली तो डीघल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। फिलहाल अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि उसकी हत्या किसने और किन कारणों के चलते की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुजाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा उम्र करीब 17 वर्ष रोहतक के एक महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 28 दिसंबर को छात्रा घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 30 दिसंबर को परिजनों ने छात्रा के लापता होने की शिकायत डीघल चौकी में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी। रविवार को पुलिस को बहराना माइनर के पास झुंडों में एक शव की सूूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो शव का पेट से ऊपर का हिस्सा नोंचा हुआ था। जब परिजनों को पहचान के लिए बुलाया तो उन्होंने छात्रा की पहचान की। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि चिकित्सकों ने शव से विसरा लिया है। इसको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। फिलहाल तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाई है।
बहराना माइनर के पास झुंडों में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। शव की पहचान एक गांव निवासी छात्रा के रूप में हुई है। परिजनों ने छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई हुई थी। अब परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। प्रयास है कि जल्द मामले की सच्चाई का पता लगा लिया जाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी, डीघल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें