पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी एक युवती ने बताया है कि वह सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में एक ट्रेडिंग कंपनी में काम करती थी। पीड़िता का आरोप है कि ट्रेडिंग कंपनी के संचालक ने 20 दिन पहले उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए।
दिल्ली निवासी एक युवती ने थाना सेक्टर-6 में चार लोगों के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने के आरोप लगाए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। शिकायत पर थाना सेक्टर-6 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी एक युवती ने बताया है कि वह सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में एक ट्रेडिंग कंपनी में काम करती थी।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि ट्रेडिंग कंपनी के संचालक ने 20 दिन पहले उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए जबकि उसके पार्टनर ने एक वीडियो बनाई। पीड़िता ने बताया कि बाद में उन्होंने यह वीडियो उसे दिखाई और ब्लैकमेल करने लगे।
इसके बाद उनके एक और साथी ने उसे वह वीडियो दिखाई और ऑफिस में अकेली पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला जैसे-तैसे वहां से बचकर भाग निकली। इसके बाद ट्रेडिंग कंपनी के संचालक ने उसे फोन कर कार्यालय बुलाया। यहां पहले से मौजूद एक महिला ने उससे मारपीट की।
विज्ञापन
पीड़िता ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी सेक्टर- 6 थाना प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि महिला की ओर से जो शिकायत दी गई है उस पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।