फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बदमाशों ने कार सवार से लूटे दो लाख,  केएमपी एक्सप्रेस-वे पर वारदात को दिया अंजाम; क्या बोला पीड़ित?

Sat, 27 Dec 2025 05:04 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़

सार

दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने कार चालक पर हॉकी और डंडों से हमला कर गाड़ी की डिग्गी में रखा दो लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केएमपी एक्सप्रेस-वे पर कटरा एक्सप्रेस-वे के पास लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने कार चालक पर हॉकी और डंडों से हमला कर गाड़ी की डिग्गी में रखा दो लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। इस वारदात में पीड़ित के साथ मौजूद उसके भतीजे की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। आसौदा थाना पुलिस ने आरोपी भतीजे सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कार की डिग्गी में रखा था कैश 

वारदात रेवाड़ी जिले के कसौला गांव निवासी सूबे सिंह के साथ हुई। सूबे सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पहले अलवर निवासी कृष्ण सिंह के साथ काम करता था। कृष्ण की कृष्ण पेट्रो प्रोडक्ट नाम से कंपनी है। अक्सर वह कृष्ण के कहने पर उनकी पेमेंट लेकर आता है। शुक्रवार 26 दिसंबर को कृष्ण सिंह ने उसे करनाल से पेमेंट लाने के लिए भेजा। वह अपने भतीजे सुनील उर्फ साहिल के साथ स्विफ्ट कार से करनाल गया था। जहां शामली रोड स्थित रेड लाइट के पास अनुराग नाम के व्यक्ति से उसे दो लाख रुपये की रकम मिली। रकम को डिग्गी में रखकर दोनों वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन

दो गाड़ियों में आए थे लुटेरे 

पीड़ित के अनुसार, केएमपी एक्सप्रेस-वे पर कटरा एक्सप्रेस-वे के नजदीक पहुंचते ही सुनील ने लघुशंका के बहाने गाड़ी रुकवाने की जिद की। सुनसान जगह होने का हवाला देने के बावजूद गाड़ी रुकवाई गई। जैसे ही कार रुकी, सामने से आई-20 कार और पीछे से अल्ट्रोज कार आकर खड़ी हो गई। दोनों गाड़ियों से 5-6 युवक उतरे और उन्होंने उस पर हॉकी व डंडों से हमला कर दिया। हमलावर डिग्गी से दो लाख रुपये और बैग लेकर फरार हो गए। 

पुलिस कर रही जांच 

पीड़ित का आरोप है कि पूरी घटना के दौरान सुनील ने न तो उसे बचाने की कोशिश की और न ही बदमाशों ने उसे कोई नुकसान पहुंचाया। जिससे मामले में उसकी संलिप्तता पर संदेह और गहरा गया है। वहीं, पुलिस ने सुनील को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें