फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह निकली धूप, शाम को बूंदाबांदी

Thu, 08 Feb 2024 04:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं के कम नहीं हो रही ठिठुरन, अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
विज्ञापन

-हवा की गति 4 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा

-हवा में नमी का स्तर 40 से 98 प्रतिशत

संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। बुधवार को मौसम में दिन भर बदलाव हुआ। सुबह के समय जहां तेज धूप निकली और सर्दी से राहत मिली तो दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद फिर से सूर्य देव आसमान में चमके और धूप निकल गई। दिन भर 4 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ।
अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 40 से 98 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी ठंड से ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से ठंडी हवाएं आती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का दौर खत्म होने के बाद तीन दिनों से अच्छी धूप निकल रही है। तेज धूप के बावजूद पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने तापमान को बढ़ने से रोक रखा है। बुधवार की सुबह आसमान में सूर्य देव चमक उठे थे और दोपहर होते-होते धूप तेज हो गई। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। जैसे ही घड़ी की सूई 3 को पार करके आगे बढ़ी तो अचानक मौसम बदल गया और आसमान में काले बादलों से ढक गया और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह कुछ मिनटों तक ही रही। इसके बाद फिर आसमान में सूर्य देव चमके और धूप निकल आई। 8 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग ने इस दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री तो न्यूनतम 8 डिग्री तक रहेगा। 10 से 12 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा। आंशिक बादल रह सकते हैं। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री तक पहुंच जाएगा। अगले एक हफ्ते तक अब किसी वेस्टर्न डिस्टरबेंस की संभावना नहीं है। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में अभी निचले स्तर की हवाएं मजबूत स्थिति में रहेगी।


-फोटो 57 : बूंदाबांदी के दौरान छाता लेकर गंतव्य की ओर जाती युवतियां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें