फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चपरासी की नौकरी के लिए नाबालिग भी कर रहे आवेदन

Thu, 08 Feb 2024 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लोगों में सरकारी नौकरी का इतना क्रेज है कि झज्जर जिला कोर्ट में निकली प्रोसेस सर्वर और चपरासी के पदों के लिए भर्ती में नाबालिग (18 से कम उम्र) के 500 किशोर-किशोरियों ने भी आवेदन कर दिया। किशोरों के आवेदन देख अधिकारी भी हैरान रह गए। अपात्र होने के कारण 500 आवेदनों को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिला कोर्ट ने दिसंबर में चपरासी और प्रोसेस सर्वर के पद के लिए आवेदन मांगे थे। इसके तहत प्रोसेस सर्वर के 8 पद और चपरासी के लिए कुल 13 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। आवेदन निकलने के बाद चपरासी के 8 पदों के लिए 7960 और प्रोसेस सर्वर पद के लिए 5683 लोगों ने आवेदन किए। जब आवेदनों की छंटनी हुई तो पता चला कि इन पदों के लिए 18 साल से कम उम्र के किशोरों ने भी आवेदन किया है।



दरअसल, भर्ती के लिए एक जनवरी 2023 को उम्र 18 साल निर्धारित की गई थी। छंटनी के दौरान सामने आया कि प्रोसेस सर्वर के लिए आए 5683 आवेदनों में से 207 आवेदनों को निर्धारित शर्तें पूरी न करने के कारण रद्द कर दिया गया। इसमें 199 आवेदक ऐसे थे, जिनकी उम्र 18 साल से कम थी। रद्द होने वाले अधिकतर आवेदकों की उम्र 17 से 18 साल के बीच थी। इसी प्रकार से चपरासी पद के लिए आए 7960 आवेदनों से 389 आवेदन रद्द हुए हैं। इनमें से 301 आवेदकों की उम्र 18 साल से कम मिली है। इन सभी आवेदनों को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


ओवरएज ने भी किए आवेदन

प्रोसेस सर्वर और चपरासी के लिए अंडरएज ही नहीं बल्कि ओवरएज लोगों ने भी फॉर्म भर दिए। छंटनी के दौरान कुल 16 फार्म ऐसे सामने आए हैं, जिनकी उम्र फॉर्म भरने की उम्र सीमा पार कर चुकी थी। इसमें प्रोसेस सर्वर के लिए 8 और चपरासी के लिए भी 8 आवेदन आए। इन सभी को भी रद्द कर दिया गया है।



उच्च योग्यता वालों ने भी किए आवेदन



प्रोसेस सर्वर के लिए दसवीं और चपरासी के लिए आठवीं कक्षा पास योग्यता रखी गई है। जबकि ऐसे आवेदकों ने भी आवेदन किया है, जो मास्टर डिग्री, डिप्लोमा, सिविल इंजीनियरिंग तक किए हुए हैं।
विज्ञापन


चपरासी पद के लिए आए आवेदकों की योग्यता

10वीं-2492



12वीं-3596

ग्रेजुएट-94



बीएससी-5

बीए-169



बीकाम-73

एमकाम व डिप्लोमा-14



बीए, एमए, बीएससी, बीएड-23

पोस्ट ग्रेजुएट-11



एम.ए-27

बीए, एमए व आईटीआई-169



डिप्लोमा-19

प्रोसेस सर्वर पद के लिए आए आवेदकों की योग्यता

10वीं-1364



12वीं-2777

बीए-663



बीएससी-35

बीए, बीएससी बीएड-37



ग्रेजुएट-41

जेबीटी-8



एमकाम-23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें