फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से रेप, पोस्को एक्ट में 5 गिरफ्तार

Sun, 08 Jan 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।  सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात को 14 वर्षीय लड़की के साथ गांव के ही एक आरोपी ने दुष्कर्म दिया। वहीं मामले में आरोपी का 4 लोगों ने साथ दिया। इसके चलते पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इन्हें रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला थाना में दर्ज मामले के अनुसार पीड़िता के पिता ने बताया कि शुक्रवार रात को गांव के  कुछ लड़के उसकी 14 वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर गांव के बाहर बने सर्विस स्टेशन पर ले गए। जहां पर आरोपी सुमित ने उसकी बेटी के साथ रेप कर दिया। आरोपियों ने उसकी बेटी को नींद की गोलियां भी दी, जो वह उन्हें खिलाकर रात को उनके साथ गई थी। मामले में गांव के ही 4 लड़कों ने आरोपी का साथ दिया। इस पर महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर 5 आरोपियों सुमित, मोहित, विकास, राहुल और अर्जुन के खिलाफ मामला धारा 328, 376 डी व 6 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाते हुए 164 के बयान भी दर्ज करवा दिए हैं। मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि हुई है।  छापामारी करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है, जिन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

घटनास्थल से 50 मीटर है चौकी
जिस सर्विस स्टेशन पर छात्रा का रेप किया गया है, उससे कुलाना पुलिस चौकी की दूरी मात्र 50 मीटर है। वहीं पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मी चौकी के सामने नाका भी लगाकर रखते हैं। ऐसे में सवाल उठते हैं कि रात के समय जब नाबालिग को सर्विस स्टेशन पर लाया गया तो उस समय क्या पुलिसकर्मी नाके पर तैनात नहीं थे
विज्ञापन


वर्जन
पीड़िता के पिता की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ खिलाफ मामला धारा 328, 376 डी व 6 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जिन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। -सुदेश कुमारी, एसएचओ, महिला थाना झज्जर।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें