फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुणवत्ता के चलते रुकी बाजरा खरीद

Fri, 26 Sep 2025 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़

सार

झज्जर अनाज मंडी में खराब बाजरे की गुणवत्ता और पोर्टल पर डाटा दर्ज न होने से फसल खरीद शुरू नहीं हो पाई। जगह की कमी के कारण किसान अपनी फसलें वापस ले जा रहे हैं। इससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
25jjrp21- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में धान की भराई और तुलाई करते हुए श्रमिक। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर। अनाज मंडी में बाजरे की गुणवत्ता खराब होने के चलते एजेंसियों की तरफ से खरीद शुरू नहीं की गई। इस बार अधिक बारिश के चलते ज्यादा बाजरा खराब हो चुका है। इसके अलावा झज्जर अनाज मंडी में जगह की कमी के कारण करीब 500 क्विंटल धान को किसान नजफगढ़ अनाज मंडी लेकर चले गए।
विज्ञापन

शहर की अनाज मंडी में अब तक करीब 80 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है, लेकिन अब तक मंडी में लाए गए बाजरे की फसल के सभी गेट पास नहीं काटे हैं। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल से सभी किसानों का डाटा ई-खरीद पोर्टल पर दर्ज नहीं किया है, जिस कारण गेट पास काटने में देरी हो रही है।
वीरवार शाम तक जिले की दो अनाज मंडियों में 312 किसानों के गेट पास काटे गए हंै, जिनकी 9118 क्विंटल बाजरे की फसल पोर्टल पर दर्ज हुई है। इसमें से झज्जर अनाज मंडी में 210 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनकी 5820.5 क्विंटल बाजरे की फसल दर्ज की गई। मातनहेल में 102 किसानों के गेट पास काटे गए है, जिनकी 3297.5 क्विंटल बाजरे की फसल दर्ज की गई। झज्जर अनाज मंडी में आए किसान जगबीर, प्रदीप, अभय, बलराज, बलवान का कहना है कि फसल खरीद नहीं होने के कारण उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार बारिश के कारण फसल खराब हुई है, जिस कारण एजेंसियां फसल नहीं खरीद रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा डाॅटा भी पोर्टल पर दर्ज नहीं हुआ, जिस कारण मंडी में आने के बाद गेट पास नहीं कटने के चलते उनको अपनी फसल वापस घर लेकर जानी पड़ी। सरकार को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
झज्जर अनाज मंडी के प्रधान विनोद पूनिया और पूर्व प्रधान चांद पहलवान का कहना है कि मंडी में किसानों के साथ-साथ आढ़तियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में जगह की कमी के कारण किसान अपनी फसल वापस लेकर जा रहे हैं। वीरवार को जगह कम होने के बाद अपनी 500 क्विंटल धान की फसल नजफगढ़ लेकर चले गए।
जिले की अनाज मंडियों में 1509 धान की प्राइवेट खरीद की जा रही है। झज्जर में वीरवार को 1509 मशीन के 900 क्विंटल धान की 2650 से 2850 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की है। मातनहेल में 1509 मशीन के 500 क्विंटल धान की 2650 से 2870 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की। झज्जर में 1509 हाथ के 50 क्विंटल धान की 3270 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें