झज्जर में कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद और बीज दुकानों का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने कीटनाशकों के सैंपल लिए और स्टॉक रजिस्टर जांचा। अधिकारियों ने दुकानदारों को किसानों के हित में कार्य करने के निर्देश दिए।
झज्जर। कृषि विभाग के केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शहर में खाद, बीज की दुकानों पर निरीक्षण अभियान चलाया। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों तक शुद्ध और उच्च गुणवत्ता वाले कीटनाशक, खरपतवारनाशी व अन्य सामग्री उपलब्ध करवाना रहा।
विज्ञापन
भारत सरकार के कृषि मंत्रालय से डॉ. नदीक अहमद उप निदेशक पादप रोग विज्ञान, वनस्पति संरक्षण संजरोघ, जिला गुण नियंत्रक निरीक्षक डॉ. जसबीर सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया और कीटनाशकों के सैंपल लिए। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर व स्टाफ चैक किया गया। दुकानदारों से किसानों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की।
डॉ. नदीम अहमद ने पूछा कि आप किसानों को कीटनाशक की मात्रा कैसे देते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों के हितैषी बनकर काम करें और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दें।