फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: किसानों ने खरहर गांव में पावरग्रिड लाइन का काम रोका

Fri, 24 Oct 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 64: किसानों को समझाते एसीपी दिनेश कुमार। स्रोत ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव खरहर में वीरवार को किसानों ने खेतड़ी-नरेला पावर ग्रिड लाइन के टावर लगाने के कार्य का विरोध कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जमीन पर टावर लगाए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन और कंपनी की ओर से उन्हें अभी तक उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। इसी को लेकर किसानों ने दोपहर के समय टावर लगाने का काम रुकवा दिया, जिससे मौके पर तनाव जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसीपी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और काम को दोबारा शुरू करवाया। एसीपी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी जमीन का उचित मुआवजा दिलवाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक बुलाकर किसानों की मांगों पर चर्चा की जाएगी, ताकि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो। किसानों का कहना है कि उनकी उपजाऊ जमीन पर बिना संतोषजनक मुआवजा दिए टावर खड़े किए जा रहे हैं, जिससे खेती पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें उनका हक नहीं मिला तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं प्रशासन का कहना है कि किसानों की सभी वैध मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और समाधान निकालने की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएंगे। गांव में पुलिस की मौजूदगी के बीच स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और पावर ग्रिड टावर लगाने का कार्य फिर से शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें