फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से आधी क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर से दिल्ली जाने-आने के लिए मेट्रो सेवा सोमवार 7 जून से बहाल हो रही है। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए मेट्रो भीड़ के साथ नहीं चल पाएंगी। मेट्रो में लोग खड़े होकर यात्रा नहीं कर सकेंगे। गाड़ियां आधी सीटिंग क्षमता के साथ चलेंगी। इतना नहीं शुरुआत के दो-तीन दिन सभी लाइन पर मेट्रो की फ्रीक्वेंसी भी कम रहेगी।
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 मई से दिल्ली मेट्रो पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। तभी से अब तक मेट्रो बंद थी। अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही मेट्रो सेवा भी चरणों में बहाल करने की घोषणा की है। इसके तहत अब सोमवार से 50 फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो सेवा बहाल कर दी जाएगी। दो यात्रियों के बीच एक सीट खाली रखनी पड़ेगी। शुरुआत में डीएमआरसी अपने बेड़े की आधी गाड़ियां का परिचालन शुरू करेगी। जिस कारण फ्रीक्वेंसी कम रहेगी और अलग-अलग लाइनों पर 5 से 15 मिनट के अंतराल के साथ मेट्रो चलाई जाएंगी। किसान आंदोलन की वजह से छह महीने से हरियाणा-दिल्ली का टीकरी बॉर्डर फिलहाल बंद है। जिसकी वजह से हरियाणा से बसें दिल्ली नहीं जा पा रही। इस प्रकार सार्वजनिक परिवहन सेवा के तौर पर मेट्रो शुरू होने लोगों को बहुत सुविधा रहेगी।
डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक अनुज ने कहा है कि ट्रेनों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। हो सकता है बुधवार तक पूरी क्षमता के साथ परिचालन शुरू हो जाए। उसके बाद सेवाएं सामान्य हो जाएंगी और लॉकडाउन से पहले की तरह नियमित अंतराल पर ट्रेन मिलने लगेंगी। मेट्रो सेवा बहाल होने से मुंडका से बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन तक सफर करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। मेट्रो सेवा बहाल करने के लिए सोमवार को डीएमआरसी के कर्मचारी तैयारियों में लगे रहे। यात्रियों को कोरोना से बचाने के लिए कई नियम अपनाने होंगे। हरेक यात्री के लिए मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। स्टेशन के बाहर लाइनों में खड़े यात्रियों को भी फेस मास्क लगाना होगा। स्टेशन में प्रवेश के वक्त हाथ हाथ सैनिटाइज करवाए जाएंगे। निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को स्टेशन के अंदर प्रवेश करने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें