फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस नहीं हटे तो प्रदेश में आज से करेंगे थानों का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आंदोलनकारी किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में किसानों का धरना रविवार को भी जारी रहा। टीकरी बार्डर पर हुई सभा में संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठनों के नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। नयागांव चौक के पास भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) की सभा हुई। वक्ताओं ने टोहाना के जजपा विधायक देवेंद्र बबली की निंदा की। पंचकूला में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के घर के सामने प्रदर्शन करते किसानों पर पुलिस बल प्रयोग की भी निंदा की गई।
विज्ञापन

रविवार को गदरी बीबी गुलाब कौर नगर की स्टेज से भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) जिला बठिंडा के नेता बसंत सिंह मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंचकूला में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के घर के सामने प्रदर्शन करके किसानों ने गलत नहीं किया। वहां किसान तीन नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने जा रहे थे। लेकिन शांति के साथ प्रदर्शन कर रहे किसानों को घेर उन पर लाठीचार्ज करना मानवता नहीं है। बसंत सिंह ने कहा कि टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली ने किसानों के साथ गाली गलौच किया और हाथापाई की गई। उल्टा किसानों पर ही केस दर्ज कर दिए और गिरफ्तार किया गया। जिसके विरोध में किसानों को टोहाना थाने का घेराव करना पड़ा। उन्होंने कहा कि टोहाना में दर्ज केस वापस नहीं हुए तो 7 जून को हरियाणा के सभी किसान संगठनों की तरफ से प्रदेश के सभी थानों का घेराव किया जाएगा। थानों के घेराव में भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) डटकर साथ देगी।
बसंत सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता जगह-जगह भड़काऊ बातें करके किसानों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। वे किसानों को हिंसक करना चाहते हैं। लेकिन किसान शांति से आंदोलन करेंगे और सरकार को आंदोलन की बदनामी करने का मौका नहीं देंगे।
विज्ञापन

मानसा के किसान नेता जोगिंदर सिंह दयालपुरा ने अपने जिले में मजदूर परिवार के युवक की पुलिस हिरासत में मौत की निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व मंत्री विजय सांपला ने गांव में दाखिल होने की कोशिश की तो गांव के लोगों ने सभी रास्ते बंद करके उन्हें गांव में दाखिल नहीं होने दिया। किसानों और मजदूरों में मतभेद करने के भाजपा नेता के मंसूबे किसान नेताओं की समझदारी ने असफल कर दिए। रविवार की सभा में किसान नेताओं जगसीर सिंह झुंबा, फाजिल्का के प्रधान सतपाल सिंह, मुक्तसर जिला के महासचिव गुरभगत सिंह भलाईआना ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें