फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

172 दिन बाद आज से फिर चलेगी मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो के आरामदायक सफर का आनंद बहादुरगढ़ के लोग वीरवार सुबह 7 बजे से फिर ले सकेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के कर्मचारी बुधवार शाम तक सेवा बहाल करने की तैयारी में जुटे रहे। करीब 172 दिन बाद वीरवार को मेट्रो चार घंटे सुबह और चार घंटे शाम को चलेगी।
विज्ञापन

मेट्रो कर्मचारियों ने वीरवार को ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन, बहादुरगढ़ सिटी और पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन की सफाई की। सभी स्टेशनों का एक-एक गेट खुलेगा। लिफ्ट का एक बार में तीन से ज्यादा व्यक्ति इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। यात्रियों को कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी। हरेक यात्री व मेट्रो कर्मचारी को फेस मास्क अनिवार्य रूप से लगाना होगा।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार टोकन के बजाय केवल मेट्रो स्मार्ट कार्ड से ही स्टेशन में प्रवेश किया जा सकेगा। सभी स्टेशनों और गाड़ियों को सेवा बहाल करने की पूर्व संध्या पर सैनिटाइज किया गया। गाड़ियों में और स्टेशनों पर आवश्यक हिदायतें भी लिख कर लगाई गई हैं। पहले दिन वीरवार को गाड़ियां सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और दोपहर बाद 4 से 8 बजे तक चलेंगी। शुक्रवार को सुबह-शाम छह-छह घंटे और शनिवार से सेवा पूरे दिन के लिए आरंभ कर दी जाएगी। वहीं, मेट्रो सेवा बहाल होने को लेकर दैनिक यात्रियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। दक्षिण दिल्ली में नौकरी करने जाने वाले आर्य नगर बहादुरगढ़ के निवासी सचिन वर्मा ने कहा कि मेट्रो के बिना उन्हें अपने ऑफिस तक जाने में दिक्कत होती थी। वहीं, योगेश कुमार और जितेंद्र ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें