फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवा संवाद में दिया नशामुक्ति का संदेश, खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

विज्ञापन
06jjrp18- विद्या​र्थियों को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
झज्जर। गांव खातीवास में माय भारत की ओर से पड़ोसी युवा संवाद एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में देश की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी विचार साझा किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रीति गोयल रहीं। भगत सिंह युवा मंच कालियावास के प्रधान दीपक भूरा ने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को खेलों और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ना होगा। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बनाते हैं, बल्कि नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। दीपावली के उपलक्ष्य में दीप सजावट और रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन में माय भारत झज्जर के डिप्टी डायरेक्टर अर्शदीप और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर युवाओं ने आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें