फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में घायल हुए युवक को मिलेगा 11.41 लाख रुपये मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल ने सड़क हादसे में स्थायी दिव्यांगता का शिकार हुए युवक को 11 लाख 41 हजार 30 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। ट्रिब्यूनल ने मुआवजा राशि पर याचिका दायर करने की तारीख से 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अदालत में पेश तथ्यों के अनुसार, 22 अगस्त 2021 को रेवाड़ी जिले के अहमदपुर परताला गांव निवासी मनीष कुमार ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। वह फ्लिपकार्ट कंपनी में कार्यरत थे। इसी दौरान कंपनी के मुख्य गेट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में सदर थाना झज्जर में एफआईआर दर्ज की गई थी।
मामले की सुनवाई करते हुए ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी सुखप्रीत सिंह ने साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर दुर्घटना के लिए ट्रक चालक की लापरवाही को जिम्मेदार माना। मनीष कुमार की बाजू में 42 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता और चिकित्सा खर्चों को ध्यान में रखते हुए मुआवजा निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

ट्रिब्यूनल ने आदेश दिया कि बीमा कंपनी द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड मुआवजा राशि सीधे पीड़ित के बैंक खाते में जमा करे। हालांकि, ट्रक चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने के कारण बीमा कंपनी को यह राशि बाद में वाहन मालिक और चालक से वसूलने का अधिकार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें