फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पारा पहुंचा 41 पार, आज बारिश के बाद राहत के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दो दिनों से बहादुरगढ़़ का पारा 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद मौसम बदल सकता है और हल्की बूंदाबांदी व बारिश हो सकती है। ऐसे में तापमान तो नीचे की तरफ आएगा ही। साथ ही आमजन को गर्मी से भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

19 और 20 अप्रैल को बारिश के साथ आंधी की भी संभावना है। इसकी वजह से तापमान पर न सिर्फ बे्रेक लगेगा, बल्कि ये 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। बहादुरगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर पहुंचा हुआ है। लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। बाजारों में पहुंचने वाले लोग सिर और मुंह को कपड़े से ढक रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाए जा रहे हैं। बहादुरगढ़ में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। एक दिन पहले जहां रविवार को बहादुरगढ़ में एक्यूआई 162 था। वहीं सोमवार को यह 16 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 178 पर पहुंच गया। दिल्ली के एक्यूआई पर नजर डालें तो यहां का एक्यूआई ओरेंज कलर में 210 पर रहा। फरीदाबाद का एक्यूआई बहादुरगढ़ से कम पीले रंग में 136 पर रहा। गुरुग्राम का एक्यूआई कहीं ज्यादा बढ़़ गया है। यहां पर एक्यूआई 261 दर्ज किया गया। नोएडा का एक्यूआई 217, पानीपत का 188, रोहतक का 107 दर्ज किया गया। हालांकि यह हवा अभी ज्यादा खराब नहीं है। सीपीसीबी (सेंट्रल पल्युशन कंट्रोल बोर्ड) के एयर बुलेटिन के अनुसार 19 अपै्रल तक प्रदूषण का स्तर इसी तरह का बना रहेगा। 18 अपै्रल को जमीनी सतह पर हवाएं कई दिशाओं से चलेंगी। इनकी गति 8 से 20 किलोमीटर प्रति घंटेे की रह सकती हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें