फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। गांव दुल्हेड़ा में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। युवक की छाती में गोली लगी, जिसे गंभीर हालत में बहादुरगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गोली लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है लेकिन किसी के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं और ना ही गोली लगने के कारणों का पता चल सका है। जानकारी के अनुसार दुल्हेडा गांव का अंकित शर्मा अपने घर में ही लहूलुहान हालत में मिला। अंकित को छाती में गोली लगी थी जिसे बहादुरगढ़ के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई भेजा गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि अंकित ने पारिवारिक कारणों के चलते खुद को गोली मारी है। पुलिस जांच अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार अंकित ने अपनी छाती में गोली मारी है। फिलहाल पुलिस हथियार की भी जांच कर रही है। बताया गया है कि अंकित के पास लाइसेंसी हथियार नहीं था। ऐसे में अंकित पिस्तोल कहां से लेकर आया, इसकी जांच में भी पुलिस लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें