फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली और हरियाणा पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए सूचनाएं करेगी साझा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से बहादुरगढ़ में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में एसएसपी अशोक कुमार की मौजूदगी में डीसीपी आउटर दिल्ली डॉ. ए कौल, एसीपी आनंद सागर, एसीपी रोहिणी रमेश कुमार, डीएसपी बहादुरगढ़ अजायब सिंह, डीएसपी बादली अशोक कुमार तथा हरियाणा दिल्ली सीमा के साथ लगते हुए थानों के थाना प्रबंधक मौजूद थे।
विज्ञापन

दिल्ली में आगामी 08 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के मद्देनजर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते हुए एसएसपी अशोक कुमार ने कहा कि अपराधों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए सूचनाओं को एक दूसरे से साझा करके आपसी सहयोग किया जाए। इससे समय रहते किसी भी अपराध को होने से पहले ही रोका जा सके। उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व कानून व्यवस्था को शांति पूर्वक बनाए रखने तथा अपराधियों को पकड़ने के लिए बिना किसी देरी के आपस में सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाए। शराब तस्करी रोकने, अवैध हथियारों तथा वांछित दोषियों को पकड़ने के साथ-साथ बॉर्डर के साथ लगते बहादुरगढ़ , बादली व दिल्ली के एरिया में स्थित होटल, धर्मशाला, ढाबा, रेस्टोरेंट आदि में विशेष सर्च अभियान चलाने बारे चर्चा की गई। सभी थाना प्रबंधकों को अपने अपने एरिया के किराएदार व घरेलू नौकरों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने, संदिग्ध व्यक्तियों के पर्चे अजनबी कटवाने, वांछित उद्घोषित अपराधियों, बेल जंपर, पैरोल जंपर तथा मोस्ट वांटेड अपराधियों की धरपकड़ के लिए आपस में सूचनाओं के आदान प्रदान करने को लेकर गहनता से विचार विमर्श किया गया। बैठक में सिटी थाना बहादुरगढ़, लाइनपार थाना, सेक्टर छह थाना, बादली थाना, थाना आसौदा, थाना प्रबंधक कंझावला, बाबा हरिदास नगर थाना और नजफगढ़ थाना के एसएचओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें