फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर छापा मार पकड़ी नशीली दवाइयां, सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बादली रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर वीरवार को जिला औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई की है। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम को स्टोर पर 6 तरह की ऐसी दवाइयां मिलीं जो नशे के लिए प्रयोग की जाती हैं। उक्त दवाइयों को विभागीय अधिकारियों ने कब्जे में लेकर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। मेडिकल स्टोर को सील कर संचालक का लाइसेंस रद्द कराने के लिए अथारिटी को सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप हुड्डा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने बादली रोड स्थित यूनिक फार्मेसी पर छापा मारा। टीम को शिकायत मिली थी कि मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर की पर्ची के नशे की दवाइयां बेची जा रही हैं। डीसीओ हुड्डा ने बताया कि जांच के दौरान मेडिकल स्टोर पर अल्प्राजोलम की 300 गोलियां, ट्रामाडोल की 300 गोलियां, कोडीन सिरप की 24 शीशी व एवल के कई इंजेक्शन के अलावा पुड़िया बनाकर सीरिंज व अन्य सामान छिपाकर रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि जब संचालक से बिल व सेल्स-परचेज का रिकॉर्ड मांगा गया तो वह उपलब्ध नहीं करा पाया। बिल न मिलने पर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। डीसीओ ने बताया कि उसके लाइसेंस को रद्द कराने के लिए लाइसेंस अथारिटी को लिखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई शहर में लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें