फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नियमों के उल्लंघन पर 2399 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिला पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पूरी तरह सख्त है। अप्रैल माह में बहादुरगढ़ में यातायात नियमों का पालन न करने वाले ऐसे 2399 वाहन चालकों के चालान किए गए। चालान के दौरान 14 लाख 55 हजार 500 रुपये वसूले गए है। इनमें गलत पार्किंग, बिना नंबर प्लेट, प्रदुषण नहीं होने, बिना हेलमेट, पटाखा बजाकर बाजार में दहशत फैलाने, ब्लैक फिल्म लगे व ट्रिपल राइडिंग के चालान किए गए। पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह ने यातायात के नियमों की सख्ती से पालन करवाने, रोड एक्सीडेंट में होने वाली मृत्यु दर को कम करने और शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए बिना पार्किंग में खड़े वाहनों पर सख्ती से करवाई करवाने के संबंध में पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें