फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेटबॉल खेल में पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

Mon, 17 Feb 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 60 : स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान करते विधायक राजेश जून। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र के खिलाड़ी नेटबॉल खेल में पदक जीतकर क्षेत्र व हरियाणा प्रदेश का रोशन कर रहे हैं। रविवार को सेक्टर-9ए में 38वीं नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

विधायक राजेश जून ने नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी माही कौशिक व हर्षिता को फूलमाला पहनाकर पदक जीतने की बधाई दी। सम्मान समारोह में देव कौशिक, मनोज शर्मा ने विधायक राजेश जून को दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों के बारे में बताया। विधायक ने कहा कि आज खेलों के क्षेत्र में रोजगार के अनेक सुनहरे अवसर मौजूद हैं। इसलिए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें