फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो साल से आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं पक रहा भोजन, अब मिलेगा

विज्ञापन
06jjrp09- आंगनबाड़ी में बच्चों को ​शिक्षा देती कर्मचारी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
झज्जर। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में पिछले दो साल से बच्चों को गर्म पका हुआ भोजन नहीं मिल पा रहा है। आंगनबाड़ी वर्करों का कहना है कि ईंधन और राशन पिसाई की राशि का भुगतान नहीं होने के कारण केंद्रों पर केवल सूखा राशन वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने अब सभी पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मेनू के अनुसार पोषण आहार उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पत्र क्रमांक 5740-46 के माध्यम से सभी महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि टेक होम राशन (टीएचआर) और गर्म पका हुआ भोजन (एचसीएम) नियमित रूप से वितरित किया जाए।
निर्देशों के अनुसार छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को निर्धारित मानकों के अनुसार राशन दिया जाए। वहीं, तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को केंद्रों पर प्रतिदिन ताजा और पौष्टिक पका हुआ भोजन उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन

विभाग ने संबंधित सुपरवाइजर और सीडीपीओ को केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। भोजन और राशन वितरण में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
-
2025 का पूरा ईंधन और पिसाई का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। ऐसे में वर्कर अपनी जेब से कब तक खर्च करेंगी। भुगतान होने के बाद ही पका हुआ भोजन दोबारा शुरू किया जा सकेगा। सरकार को इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

बालेश जाखड़, जिला प्रधान, आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें