फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मांगी मन्नतें

Mon, 18 Jan 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
माता भीमेश्वरी मंदिर में रविवार को अष्टमी के दिन मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के के दरबार में नवरात्र के अलावा हर माह मां अष्टमी के दिन पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।
विज्ञापन


मां के भक्तों ने पवित्र सरोवर से मिट्टी निकालकर स्नान करके अपने परिवार की मंगल कामना की। मां के दरबार मे सुबह 4 बजे कतारें लगनी आरंभ हो गई थी।

सुबह साढ़े चार बजे मां को अंदर वाले दरबार से बाहर वाले भवन में लाया गया। जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ स्नान करवाया उसके बाद मंगला आरती करके मां के दर्शन भक्तों के लिए खोल दिए गए।

उसके बाद मां के दर्शनों का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम वशिष्ठ का कहना था कि हर माह अष्टमी के दिन मां के दरबार मे भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़े की जात, बच्चों के बाल उतरवाकर भक्तों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें