गांव कसार में सरपंच पद के लिए 130 नंबर बूथ पर रविवार को
दोबारा मतदान हुआ। प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने प्रथम चरण में रद्द हुए
बूथ पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया तो वहीं उम्मीदवारों ने भी एक-एक
वोट के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया हुआ था।
मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे
से शुरू हो गई थी। मतदान का युवा वोटरों में खूब क्रेज देखने को मिला।
मतदाता सर्दी के इस मौसम में मतदान केंद्र तक पहुंचते दिखे।
बता दें कि बूथ
पर कुल 435 वोट हैं। इनमें से कई वोट डबल तो कुछ ऐसे व्यक्तियों के नाम भी
शामिल हैं जिनकी मौत हो चुकी है।
ऐसे में एक-एक जायज वोट पड़े इसको ध्यान
रखते हुए प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंधक किए गए थे। वहीं जिला निर्वाचन
अधिकारी एवं उपायुक्त अनीता यादव, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, उपमंडल
निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अमरदीप जैन के अलावा अन्य प्रशासनिक
अधिकारियों ने यहां के पल-पल के हालात पर अपनी नजर बनाए रखी।
क्यों कराया गया दोबारा मतदान
बता दें कि पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 10 जनवरी को यहां मतदान हुआ था।
लेकिन एक बूथ पर सरपंच पद के प्रत्याशी के नाम के आगे टेप लगाने को लेकर
हंगामा हो गया था।
यहां तक कि उच्च अधिकारियों को भी यहां तीन घंटे से अधिक
समय तक रहकर स्थिति को कंट्रोल में करना
पड़ा था।
ईवीएम में गड़बड़ी को
लेकर बूथ संख्या 130 पर सरपंच पद के लिए मतदान रद कर दिया था। ऐसे में अब
17 जनवरी को पुर्नमतदान का दिन निर्धारित हुए। फिर से चुनाव में किसी तरह
की कोई गड़बड़ी न हो इसको ध्यान रखते हुए यहां कड़ा सुरक्षा पहरा रखा गया।
टोनी बने कसार के सरपंच
ग्राम पंचायत कसार के सरपंच का चुनाव टोनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमित
को 174 वोटों के अंतर से हराकर जीत लिया।
वोटों की गिनती राजकीय औद्योगिक
प्रशिक्षण संस्थान में हुई। टोनी को कुल 924 और अमित को 750 वोट मिले। गणना
से पहले रविवार को बूथ नंबर 130 पर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 11 व 12 के
वोटरों ने पुनर्मतदान किया। इस बूथ पर कुल 435 में से 365 वोटरों ने वोट
डाला।