फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक से 12 हजार रुपये लूट ले गए नकाबपोश बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में झपटमारी और लूट की वारदात बढ़ती जा रही है। दयानंद नगर निवासी एक युवक से नकाबपोश दो बदमाश एक मोबाइल फोन और 12 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। सुकांत कुमार ने बताया कि वह गत्ते का काम करता है। गत 20 जून की रात करीब साढ़े 9 बजे वह बाजार से कुछ सामान लेकर अपने घर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

उसके एक हाथ में मोबाइल था तो दूसरे में एक थैली। जिसमें 12 हजार रुपये थे। सुकांत ने बताया कि जब वह अपने कमरे से 20 से 30 मीटर दूरी पर गली के कोने पर पहुंचा तो पीछे से दो युवक आए और एक ने झपटा मारकर मोबाइल फोन और दूसरे ने हाथ से पैसों की थैली छीन ली और वह मौके से फरार हो गए। दोनों ने मुंह पर कपड़ा ढका हुआ था। रात का समय होने के कारण वह उन्हें अच्छी तरह से नहीं देख पाया। इसी दौरान घटना की सूचना पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें