-फोटो 59 : शिविर में रक्तदान करता व्यक्ति। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। बादली में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर लगाया गया। ग्रामीण के सहयोग से ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल व बीएलके मैक्स अस्पताल दिल्ली के डाक्टरों की ओर से शिविर में आने वाले 250 लोगों के स्वास्थ्य को जांचा। वहीं 35 युवाओं ने जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए रक्तदान करते हुए पुण्य कमाया।
इस शिविर का शुभारंभ बादली सरपंच आनंद गुलिया मिंटू ने किया। विकास गुलिया ने डीआरएक्स दवा बाजार के शुभारंभ पर यह शिविर लगाया। इस शिविर का ग्रामीणों ने लाभ उठाते हुए अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस मौके पर चंद्रराम गुलिया, बलजीत गुलिया, राजेश गुलिया, समुंद्र, विरेंद्र मास्टर, विक्की शर्मा, सुमन शर्मा मौजूद रहे।
-फोटो 59 : शिविर में रक्तदान करता व्यक्ति। विज्ञप्ति