मृतका के घर के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर के भट्ठी गेट क्षेत्र में शुक्रवार की रात को एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को फंदे से उतरवाकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतका के परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस दौरान जब मामले का पता उनके मायके के लोगों को लगा तो काफी संख्या में लोग झज्जर पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा भी किया।
जानकारी के अनुसार रोहतक के गोहाना रोड निवासी संजय की पुत्री मनीषा उर्फ बेबी की शादी शहर के भट्ठी गेट क्षेत्र निवासी मनोज के साथ पिछले साल जनवरी 2020 में हुई थी। जिसमें शुक्रवार की रात को अपने कमरे की चौखट पर ही फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। इस दौरान जब मामले का पता उनके मायके के लोगों को लगा तो काफी संख्या में लोग झज्जर में मृतका के सुसराल घर में जमकर हंगामा भी किया। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया गया।
मृतका के मायके के लोगों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इसके कारण 174 की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।
- नर सिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।