फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पांच महीने पहले हुई शादी, पति ने गला दबाकर मार डाला

विज्ञापन
-फोटो 51 : इन्हीं बीपीएल फ्लैट में किराए पर 10 दिन पहले रहने आए थे पति-पत्नी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। पति के भाभी से अवैध संबंधों के शक में रोजाना झगड़े से तंग आकर पति अनुभव ने नवविवाहिता अनुपम की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति ने पुलिस को खुद फोन कर हत्या की सूचना दी। वारदात सोमवार देर रात करीब 11 बजे की है। दोनों की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। नवविवाहिता अनुपम (29) यूपी के सुल्तानपुर की रहने वाली थी फिलहाल अनुपम का परिवार दिल्ली के नरेला क्षेत्र में रहता है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-6 थाने के एसएचओ दीपक महलावत के अनुसार, अनुभव का परिवार वर्षों से बहादुरगढ़ शहर के किला मोहल्ले में रह रहा है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच बात-बात पर झगड़ा हो रहा था। 10 दिन पहले ही दंपती परिवार से अलग होकर सराय औरंगाबाद स्थित बीपीएल फ्लैट में किराये पर रहने चले गए थे। सोमवार रात साढ़े 11 बजे पुलिस को फोन कर अनुभव ने कहा कि पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। थाना सेक्टर-6 पुलिस मौके पर पहुंची तो नवविवाहिता की लाश पड़ी थी। पुलिस ने आरोपी पति अनुभव को भी गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सूचना पाकर अनुपम के परिजन बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल में पहुंचे। उनकी शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में अवैध संबंधों के शक का मामला सामने आया है। इसी वजह से दोनों के बीच झगड़ा होता था। सोमवार की रात भी इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था।

-फोटो 51 : इन्हीं बीपीएल फ्लैट में किराए पर 10 दिन पहले रहने आए थे पति-पत्नी। संवाद

-फोटो 51 : इन्हीं बीपीएल फ्लैट में किराए पर 10 दिन पहले रहने आए थे पति-पत्नी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें