फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दादरी तोए पीएमश्री स्कूल के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
फोटो 71: दादरी तोए गांव में तिरंगा यात्रा निकालते छात्र और अध्यापक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली। गांव दादरी तोए स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली। स्कूल प्राचार्य डाक्टर राजेंद्र ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा थीम के तहत स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवकों एवं स्काउट एंड गाइड ने शिक्षकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली है। इसका नेतृत्व एनएसएस अधिकारी शालू और आशीष सिंह कादयान ने किया। देशभक्ति नारों एवं जोशीले गीतों के साथ विद्यार्थियों और अध्यापकों ने हाथ में तिरंगा लेकर गांव के अंदर तिरंगा यात्रा से लोगों को देश प्रेम के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर नरेश, सुनील, सीमा और सुनीता सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।

फोटो 71: दादरी तोए गांव में तिरंगा यात्रा निकालते छात्र और अध्यापक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें