फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: करवाचौथ पर बाजार गुलजार, जबरदस्त खरीदारी

Thu, 09 Oct 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 72: बाजार में करवा चौथ की तैयारी को लेकर खरीददारी करती महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बादली। करवाचौथ के पर्व का एक दिन शेष हैं और बाज़ार में इसकी जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। सुहागिन महिलाओं के इस पावन त्योहार को लेकर बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। सुबह से शाम तक बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है जिसने दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी ला दी है। महिलाएं करवाचौथ के दिन पहनने के लिए खासतौर पर ब्रांडेड साड़ी और सूट की खरीदारी कर रहीं हैं। ग्रामीण महिलाएं भी डिजाइनर लहंगे और नए फेब्रिक के ट्रेडिशनल वियर भी ख़ूब पसंद कर रहीं हैं। दुकानों पर नए और आकर्षक डिज़ाइनों की भरमार है जिससे महिलाओं को अपनी पसंद के परिधान चुनने में आसानी हो रही है।
विज्ञापन

बाजार में तेज़ी आने से दुकानदार भी बेहद उत्साहित हैं। शृंगार के सामान में इस साल कुछ खास चीजें महिलाओं का ध्यान खींच रही हैं। सबसे ज़्यादा डिमांड थ्रीडी डिजाइन की मेंहदी की है जिसके बारीक और आधुनिक पैटर्न महिलाओं को बेहद लुभा रहे हैं।
इसके साथ ही कई रंगों के धागों से बनी हुई रैंबो चूड़ियां भी महिलाओं की पसंद बनी हुई हैं। करवाचौथ को लेकर पूजा की सामग्री, मिट्टी के करवे (बर्तन), छलनी और अन्य पारंपरिक वस्तुओं की दुकानें भी सज चुकी हैं। साधारण कांच की रैंबो चूड़ियां 65 रुपये प्रति बॉक्स से 200 रुपये प्रति सेट तक हो सकती हैं जबकि स्टोन या धातु की चूड़ियों के दाम अलग हैं।
विज्ञापन


त्योहार पर महंगाई की मार
3डी मेहंदी प्रति महिला 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक हैं। त्योहारों का समय करवा चौथ जैसे त्योहारों पर मेहंदी की मांग बढ़ने के कारण दरें सामान्य दिनों से अधिक होती हैं। साड़ियों के दाम 500 से 50 हजार रुपये, सूट 600 से 15 हजार रुपये, लांछा 8 से 30 हजार रुपये, गाउन 8 से 25 हजार रुपये, लहंगे 15 हजार से 1.5 लाख रुपये, मेहंदी के सामान्य रेट 200-500 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें