फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाजारों में हरियाली तीज की रौनक, शृंगार और परिधानों की धूम

विज्ञापन
-फोटो 82 : मेन बाजार में हाथ पर मेहंदी रचवाती महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। हरियाली तीज का त्योहार 15 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को शहर के बाजारों में हरियाली उत्साह और उमंग दिखाई दिया। चूड़ियों, साड़ी, सूट और कंगन समेत शृंगार के सामान से प्रमुख बाजार सज गए हैं।
शुक्रवार को महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए पहुंची। मेहंदी लगाने वालों के यहां काफी भीड़भाड़ रही। कारीगरों ने मेहंदी लगवाने के लिए 150 रुपये से 300 रुपये तय किए। महिलाएं पारंपरिक परिधानों और गहनों की खरीद के लिए ज्वैलर्स की दुकानों में भी पहुंची। मेन बाजार के दुकानदार अशोक कुमार और अभिषेक शर्मा ने बताया कि हरे और गहरे रंग के कपड़े महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। नई डिजाइन की मेहंदी भी पहली पसंद बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेन बाजार में चूड़ियों और कंगन के विक्रेता प्रदीप शर्मा ने बताया कि करवाचौथ के बाद हरियाली तीज पर चूड़ियों की मांग बढ़ जाती है। रेलवे रोड पर चूड़ी विक्रेता सतीश कुमार ने कहा कि नव विवाहिताएं इसे लेकर अधिक उत्साहित हैं। चूड़ियों के सेट की कीमत 50 रुपये से 2500 रुपये तक है। नाहरा-नाहरी रोड के साड़ी सूट विक्रेता भरत कुमार ने बताया कि लहरिया, बंधनी और हरे रंग की साड़ियां बाजार में उपलब्ध हैं। इन साड़ियों की कीमत 800 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें