फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तिरंगे के प्रति लोगों में उत्साह, खूब हो रही बिक्री

Fri, 14 Aug 2026 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। स्वतंत्रता दिवस से पहले बाजार में तिरंगे की बिक्री में भारी वृद्धि देखी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान के बाद इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। दुकानदार भी इस बढ़ती बिक्री से काफी खुश नजर आ रहे हैं।
देश की आन-बान और शान तिरंगे के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। बच्चे, युवा, महिलाएं और पुरुष सभी तिरंगे खरीद रहे हैं। तिरंगे की कीमत 20 रुपये से 200 रुपये तक है। बड़े आकार के तिरंगे 100 से 200 रुपये में उपलब्ध हैं। तिरंगा पगड़ी, टोपी जैसे उत्पाद भी दुकानों पर सजे हैं। शहर के मुख्य बाजार के दुकानदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह उत्साह बना हुआ है। हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी के नजदीक तिरंगों की बिक्री बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान ने तिरंगे की मांग को और बढ़ाया है। तिरंगे के दाम बढ़ने के बावजूद लोगों का जोश कहीं ज्यादा बढ़ा है। स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों के कार्यक्रमों के लिए बच्चों की फौजी ड्रेस भी खूब खरीदी जा रही है। रेलवे रोड स्थित बाजार के दुकानदार विकास गोयल के अनुसार, फौजी ड्रेस 300 से 500 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें