फोटो- 65: खेड़ी जसौर गांव में मानसी का सम्मान करते हुए विधायक राजेश जून। स्रोत पार्टी
बहादुरगढ़। गांव खेड़ी जसौर की मानसी ने सिविल सेवा परीक्षा में 852वीं रैंक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर विधायक राजेश जून ने खेड़ी जसौर गांव के आंबेडकर भवन में मानसी का स्वागत व सम्मान किया।
विधायक राजेश जून ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे बहादुरगढ़ क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। सफलता से यह सिद्ध होता है कि क्षेत्र के युवा किसी भी स्तर पर देश में अपनी पहचान बना सकते हैं। इस अवसर पर विधायक राजेश जून ने क्षेत्र के बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें मानसी से सीख लेकर अपने जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। संवाद