साल्हावास। राजकीय कॉलेज बिरोहड़ के बीए प्रथम वर्ष के छात्र मनीष ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन
मनीष की उपलब्धि पर कॉलेज में प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें ट्रैक सूट भेंट कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह, प्रशासनिक प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह और खेल प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि मनीष की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उम्मीद जताई कि आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन करेगा।