फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में गेहूं की खरीद व उठान दोनों कम

Thu, 21 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
झज्जर मंडी - फोटो : bureau
विज्ञापन
झज्जर शहर की मंडी में मंगलवार को हैफेड एजेंसी का खरीद का नंबर था, लेकिन कोई भी खरीद नहीं की गई और बुधवार को मंडी में वेयर हाउस एजेंसी द्वारा मात्र 6780 क्विंटल की ही खरीद की र्गई है। मंडी में अब तक कुल गेहूं की आवक 3 लाख क्विंटल हो चुकी है, लेकिन एजेंसियों द्वारा खरीद का कार्य धीमा होता जा रहा है। आवक ज्यादा होने के कारण किसानोें और आढ़तियोें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन



मंडी में एजेंसियां पहले गेहूं तो खरीदती थीं, लेकिन अब तो खरीद का कार्य भी धीमा हो चुका है। अब ऐसे में मंडी में गेहूं की आवक जोरों पर है और खरीद एजेंसी द्वारा खरीद व उठान धीमा होने के कारण मंडी में लगभग 60 प्रतिशत गेहूं शेड से बाहर पड़ा है। अगर बारिश होती है तो सारा गेहूं भीग कर खराब हो जाएगा। बुधवार को मंडी से खरीद एजेंसियों द्वारा मात्र 13410 क्विंटल गेहूं का ही उठान किया गया है। एजेंसियां उठान समय पर नहीं कर रही जिसके कारण आढ़तियों को परेशानी हो रही है आढ़तियोें का कहना है कि समय पर उठान न होने से उनके पास जगह की एक तो पहले से ही कमी है दूसरा एजेंसियां समय पर नहीं उठा रही। 
विज्ञापन



मंडी में गेहूं की आवक 
मंडी में आज तक 3 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई है
एजेंसी             खरीद                        उठान  
वेयर हाउस       90860 क्विंटल खरीद      60010 क्विंटल उठान  
हैफेड खरीद      156755 क्विंटल खरीद     51712 क्विंटल उठान 
एफसीआई खरीद 47480 क्विंटल खरीद       19010 क्विंटल उठान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें