फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से मस्जिद में आए व्यक्ति को किया आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

विज्ञापन
सिलानी गेट क्षेत्र से व्यक्ति को लेकर जाती स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस की टीम। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
शहर के सिलानी गेट स्थित मस्जिद में आए एक व्यक्ति को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया। करीब तीन घंटे की प्रक्रिया के बाद उसे एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। जबकि उसके सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
विज्ञापन

हालांकि व्यक्ति की हालत ठीक दिखाई दे रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने उसके सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उक्त व्यक्ति की दिल्ली से पांच-छह दिन पूर्व आने की बात तो कह रहे हैं। लेकिन निजामुद्दीन जमात से आने की बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उक्ति व्यक्ति की विदेश हिस्ट्री नहीं बताई जा रही है। सिविल सर्जन का कहना है कि जिले में फिलहाल तक कोरोना वायरस का कोई केस अभी तक सामने नहीं आया है।
सुबह ही जब पुलिस को इसके बारे में पता चला तो पुलिस की टीम वहां पर पहुंच गई थी। काफी समय तक पुलिस की तरफ से स्वास्थ्य विभाग की टीम के आने का इंतजार किया गया और दोपहर बाद विभाग की टीम व्यक्ति को लेकर अस्पताल पहुंची। जिस स्थान पर यह व्यक्ति आया हुआ था। उस स्थान को भी विभाग की तरफ से सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन

दुजाना में आए व्यक्ति की रिपोर्ट का इंतजार
दुजाना गांव की मस्जिद में मंगलवार को आए एक व्यक्ति को पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पहुंचाया था। जहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया हुआ है। विभाग ने उसके सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली प्रयोगशाला भेज गए थे। विभाग उसके सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। कोरोना वायरस को लेकर विभाग की तरफ से भेजे जाने वाले सैंपलों की रिपोर्ट करीब 48 घंटे के अंदर आती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उक्त व्यक्ति की तरफ से बताया जा रहा है कि वह मेवात से आया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति निजामुद्दीन जमात से आया है।
सीएमओ, झज्जर आरएस पूनिया ने बताया कि दूसरे व्यक्ति को भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। विभाग की तरफ से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले हर व्यक्ति पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें