फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने झज्जर क्षेत्र में लगाए गए विशेष नाकों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
नाके पर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते डीआईजी अशोक कुमार। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने एवं आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर झज्जर पुलिस की अनेक टीमों को जिला के चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए सतर्कता के साथ तैनात किया गया है। हरियाणा सरकार ने जारी किए गए आदेशों की पालना एवं लॉकडाउन के मद्देनजर झज्जर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी सहित अनेक गश्त पार्टियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूकता के लिए झज्जर पुलिस द्वारा लगातार आमजन को अपने घरों में रहने और सावधानियां रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नाकों पर तैनात पुलिस जवानों के लिए रहने व खाने की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने नाकों पर तैनात जवानों को कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति सावधानी रखने तथा समय-समय पर जारी किए जाने वाले दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश किए।
जिले में लगाए 65 नाके
दिल्ली सीमा के साथ लगते एरिया में 10 नाके और अन्य जिला की सीमाओं के साथ लगते 14 नाके लगाए गए हैं। झज्जर शहर व बाईपास के एरिया में 18 नाके लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त थाना स्तर पर जिला में अनेक चिह्नित स्थानों पर भी विशेष नाके लगाए गए हैं। लॉकडाउन के मद्देनजर जिले की सीमाओं को सील करने के लिए लगाए गए 24 नाकों के अतिरिक्त जिला भर में अलग-अलग स्थानों पर करीब 65 विशेष नाके लगाए गए हैं। शहरी व ग्रामीण आबादी में विशेष नाकाबंदी करके आम लोगों को घरों में रहने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान डीएसपी शहर झज्जर शमशेर सिंह, थाना प्रबंधक शहर झज्जर रोशन लाल और थाना प्रबंधक सदर झज्जर राजेश कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नाकों पर तैनात पुलिस के जवानों को श्रमिकों के पलायन को रोकने और प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

राहत शिविरों में करीब 700 श्रमिक
डीआईजी अशोक कुमार ने बताया कि जिलेभर में लगाए गए विशेष नाकों पर प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। झज्जर जिला में करीब 700 व्यक्तियों को विभिन्न स्थानों पर विशेष रूप से बनाए गए शेल्टर होम में रखा गया है। शेल्टर होम में रह रहे व्यक्तियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा उनकी जरूरत के हर सामान जिनमें खाना, मास्क, सैनिटाइजर, मेडिकल चेकअप, नहाने के लिए साबुन और सोने के लिए बिस्तर उपलब्ध करवाए गए हैं।
लॉकडाउन की अवहेलना के 27 मामले दर्ज
लॉकडाउन के तहत बेवजह घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी है। स्थानीय पुलिस द्वारा जिलेभर में शहरी एवं ग्राम स्तर पर आम लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति जानबूझ कर लॉकडाउन का पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ धारा 188, 269, 270, 271 तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर झज्जर पुलिस द्वारा अब तक करीब 27 मामले दर्ज किए गए हैं। लॉकडाउन को पूर्णतया लागू करवाने के लिए झज्जर पुलिस गंभीरता से लगातार प्रयासरत है। जो व्यक्ति जानबूझकर लॉकडाउन का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें