फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीघल में पेड़ लटका मिला युवक का शव

Wed, 26 Apr 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला/ब्यूराो/बहादुरगढ़/झज्जजर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बेरी के अंतर्गत आने वालेे गांव डीघल के खेतों में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने पेड़ पर लटके हुए शव की सूचना डीघल पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद डीघल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए झज्जर के शव गृह में रखवा दिया गया।
विज्ञापन


पुुलिस आसपास के ग्रामीणों को बुला कर युवक की पहचान करने के लिए प्रयास किए लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। डीघल चौकी इंचार्ज राजबीर ने बताया कि मृतक के दाएं हाथ पर बबली देवी लिखा हुआ है। सफेद स्लेटी धारीदार शर्ट व हल्के भूरे रंग की पैंट पहनी हुई है। मृतक के गले से बन्धी एक क्रीम रंग की चेकदार चादर मिली। मृतक की उम्र करीब 35/36 वर्ष प्रतीत होती है। अज्ञात मृतक के शव को पहचान के लिए अगले 72 घंटे के लिये सिविल अस्पताल झज्जर के शव गृह में रखवाया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें