फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को भी चढ़ावा राशि में निकले 500-500 के पुराने नोट

Wed, 26 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला/ब्यूराो/बहादुरगढ़/झज्जजर
विज्ञापन
दान राशि काे ‌गिनते लाोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में आए चढ़ावे की गिनती दूसरे दिन भी हुई। मंगलवार तक खोले गए 7 दान पात्रों से जो राशि निकली हैं वह करीब 12 लाख रुपये हैैं। वहीं मंगलवार को भी माता के दानपात्रों में से 500-500 के 14 पुराने नोट निकले। अब शेष दानपात्रों की गिनती बुधवार को होनी है और उसके बाद यह तय हो पाएगा की कितनी राशि चढ़ावे के रूप में मिली है।
विज्ञापन


बेरी नायब तहसीलदार बनवारी लाल ने बताया कि मंदिर में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान को 11 पात्रों में एकत्र किया गया था। इसके लिए पालिका के कर्मचारियों के अलावा पटवारी भी यहां इनकी गिनती में दिन भर जुटे रहे। उनका कहना हैं कि अभी देर सायं तक सात दानपात्रों की गिनती हो चुकी हैं। जबकि चार की गिनती किया जाना शेष हैं। मंगलवार को बैंक में 11 लाख 11 हजार रुपये जमा करा दिए गए।
विज्ञापन

फोटो संख्या-9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें