फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद, 15 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ की संत कॉलोनी में पत्नी की चाकू से वार कर हत्या करने के मामले में सत्र न्यायाधीश राज कुमार यादव की अदालत ने आरोपी पति योगेश दुआ को दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे हत्या के मामले में आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं, शस्त्र अधिनियम के तहत दो साल की कठोर कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
विज्ञापन


अदालत में चले अभियोग के अनुसार 11 जुलाई 2021 को योगेश दुआ का पत्नी संगीता के साथ घरेलू विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने घर में ही संगीता के पेट पर चाकू से कई वार कर हत्या कर फरार हो गया था।

घटना के समय दंपती की नाबालिग बेटी घर पर मौजूद थी। उसने वारदात अपनी आंखों से देखी थी। मृतका के बेटे अमन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
जिला न्यायवादी डॉ. अनुज दहिया ने कहा कि चिह्नित अपराधों में अदालत में कड़ी पैरवी की जा रही है। उपायुक्त के दिशा-निर्देशानुसार इस केस में भी कड़ी पैरवी की गई। साथ ही ब्लड रिपोर्ट भी मैच हुई जिसके चलते अपराधी को कड़ी सजा अदालत ने सुनाई है।
विज्ञापन

बेटी ने दी अदालत में गवाही
मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 21 गवाह पेश किए। मृतका की बेटी ने अदालत में घटना की गवाही दी। डॉक्टरों और फॉरेंसिक रिपोर्ट से भी चाकू के वार और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की पुष्टि हुई। अदालत ने गवाही और वैज्ञानिक साक्ष्यों को ठोस मानते हुए आरोपी को दोषी करार दिया। जुर्माना अदा नहीं करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें