फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बुजुर्ग महिला से हाथापाई कर चोरी करने वाला गिरफ्तार, बोला-दरवाजा खुला देख घर में घुसा

विज्ञापन
21jjrp15- पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बेरी। दुजाना में हुई लूट के आरोपी मुजबिल निवासी दुजाना को शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये, दो जोड़ी सोने की बाली, एक सोने की चेन और एक नाक की लोंग बरामद की गई है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह गली से गुजर रहा था तो घर का दरवाजा खुला मिला। घर के अंदर कोई नहीं था। इसी दौरान बुजुर्ग महिला घर आईं। उसने महिला के साथ हाथापाई की और गला दबाने का प्रयास किया। इससे महिला बेहोश हो गईं।
इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने घर से नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। थाना दुजाना प्रबंधक निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को दुजाना निवासी बीना देवी ने शिकायत दी थी कि शाम करीब 8 बजे वह घर पर अकेली थीं। गोदाम पर ताला लगाकर वापस आने पर उन्हें घर का दरवाजा खुला मिला।
विज्ञापन

जैसे ही अंदर गईं तो नकाबपोश युवक ने हमला कर बेहोश कर दिया। होश आने पर नकदी व गहने नहीं मिले। तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी मुजबिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें