फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीजेएम ने बच्चों से संवाद कर समस्याओं को जाना

विज्ञापन
फोटो 64 : उमंग बाल गृह का निरीक्षण करते सीजेएम विशाल। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने जगन्नाथ उमंग बालगृह बहादुरगढ़ का औचक निरिक्षण किया। सीजेएम ने बाल गृह में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और बच्चों से संवाद कर उनके अनुभव और समस्याओं को जाना। उन्होंने बच्चों को निशुल्क विधिक सहायता, परामर्श, मध्यस्थता और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि 14 मार्च को स्थानीय न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जहां आपसी समझौते के आधार पर लंबित मामलों का शीघ्र और सुलभ समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें