फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान, सत्य और न्याय के प्रतीक थे महर्षि वाल्मीकि : विधायक डॉ. कृष्ण

विज्ञापन
फोटो : 13महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा को नमन करते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव भाड़ावास में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंगलवार को झांकी निकाली गई। इस अवसर पर बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ज्ञान, सत्य और न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा मानवता, समानता और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज के प्रत्येक वर्ग को यह संदेश दिया कि मेहनत, ईमानदारी और शिक्षा के बल पर जीवन में ऊंचाइयां प्राप्त की जा सकती हैं।

विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से धन्ना भगत, कबीर दास, महात्मा ज्योतिबा फुले, संत रविदास आदि महापुरुषों की याद में उनकी जयंती पर राज्य व जिलास्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने रामायण के आदर्शों को प्रासंगिक बताते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से समाज को आदर्शों, मर्यादा और मानवीयता का मार्ग दिखाया। उनका जीवन इस बात का प्रतीक है कि समाज का हर वर्ग बिना किसी भेदभाव के एक साथ आगे बढ़े और प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिले।
इस मौके पर युवा समाजसेवी यतेंद्र रावत, जिला पार्षद रेखा, सरपंच सुनील, वाल्मीकि समाज प्रधान नरेश, उपप्रधान नरेश चावरिया, हरिसिंह, रतिपाल, रतनलाल, प्रिंसिपल धर्मेंद्र, अशोक कुमार, सरपंच सत्यपाल और विनीत सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें