झज्जर। ब्रेकथ्रू संस्था की तरफ से गांव बामनोला, पेलपा और धौड़ में किशोर किशोरी मेले बदलाव की किरण नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक में सपनों की तरफ बढ़ते कदम सपनों की राह उम्मीदों की चाह का संदेश दिया गया है।
ब्रेकथ्रू से ममता मीना ने कहा कि इस नाटक में यह संदेश दिया कि किशोर किशोरी किस तरह से बार-बार प्रयास करके अपने मुद्दों को हल कर सकते हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बामडोला से कुलदीप ने कहा कि संस्था के साथ वह काफी समय से जुड़ा हुए हैं। संस्था ने गांव के स्कूल में किशोर किशोरी और युवाओं को लैंगिक भेदभाव और हिंसा के प्रति जागरूक किया और उनको अपने सपनों पूरे करने के लिए आगे बढ़ने प्रोत्साहित करती हैं। पेलपा से सरिता ने कहा कि लड़की को भी हम सब मिलकर आगे बढ़ने और उनको अपने सपना पूरा कर पाए, इसके लिए उनका सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर ममता मीना, नरेन्द्र, राहुल, अनुराधा,राकेश कुमारी, वीरेंद्र, मोनू सिमरन, निहार, शब्द, मोहित, सीमा, राम, रघुवंश, कनिका, पूजा, सलोनी, मुस्कान, दीपक, मुनीश मौजूद रहे।