फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: माछरौली निवासी नवीन कासमा ने क्रिकेट में बनाई पहचान

Sun, 20 Apr 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
19jjrp10- झज्जर। नवीन कासमा
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव माछरोली निवासी नवीन कासमा ने क्रिकेट के खेल में अपनी पहचान बनाई है। नवीन कासमा अब तक स्कूली स्तर, हरियाणा की तरफ से राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता और हरियाणा के नेशनल कैंप में भाग ले चुका है। नवीन कासमा पिछले करीब पांच वर्षाें से शहर के नेहरू काॅलेज क्रिकेट अकादमी में कोच नवीन सैनी के पास क्रिकेट का अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन

नवीन कासमा अब तक अंडर-17 में स्कूली और अंडर-16 व अंडर-19 में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हरियाणा में झज्जर जिले की तरफ से खेल चुका है। वहीं इसके अलावा नवीन कासमा ने हरियाणा अंडर-19 का नेशनल कैंप भी लगाया है। वहीं अब नवीन कासमा अंडर-23 के लिए क्रिकेट का अभ्यास कर रहा है। नवीन कासमा खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी ठीक है। नवीन कासमा के पिता जयकिशन किसान और माता सुनीता गृहिणी हैं। नवीन को क्रिकेट खिलाने में उसके पिता विजयपाल और माता सुमन का पूर्ण सहयोग रहा है। नवीन बतौर बल्लेबाज क्रिकेट का अभ्यास कर रहा है। नवीन कासमा ने बताया कि अब वह अंडर-23 के लिए तैयारी कर रहा है। वहीं अब वह आने वाली प्रतियोगिताओं में अंडर-23 के लिए ट्रॉयल देगा। वहीं उसका सपना है कि वह आगे चलकर अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने देश के लिए खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें